होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : कुत्ता भौंकने की शिकायत पर युवक को पीटा, लोहे की पाइप से किया वार, दो पर मामला दर्ज

सागर : कुत्ता भौंकने की ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : कुत्ता भौंकने की शिकायत पर युवक को पीटा, लोहे की पाइप से किया वार, दो पर मामला दर्ज
सागर/खुरई। जरवांस में कुत्ते के भौंकने की शिकायत करने पर एक युवक को उसके मालिक ने लोहे के पाइप और डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की रिपोर्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना खुरई शहरी थाना क्षेत्र में हुई। घायल शिवराज पिता नवनीत राम चढार ने बताया कि जयपाल सिंह और राजपाल सिंह का कुत्ता अक्सर सड़क पर निकलने वाले लोगों पर भौंकता है और उन पर हमला करता है। बीती रात जब उनके बड़े भाई दीपक चढार खेत से घर लौट रहे थे, तब कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया था। दीपक ने घर आकर पूरी घटना बताई, जिसके बाद शिवराज उलाहना देने के लिए कुत्ता मालिक के घर गये। वहां जयपाल सिंह और राजपाल सिंह ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब शिवराज ने गाली देने से मना किया, तो दोनों ने मिलकर लोहे के पाइप से उनके सिर पर हमला कर दिया और डंडे से भी वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने घायल शिवराज को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दीपक चढार की रिपोर्ट के आधार पर खुरई शहरी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों जयपाल सिंह और राजपाल सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि विवाद कुत्ते के काटने और भौंकने को लेकर हुआ था। फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!