होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : एसडीएम कार्यालय के बाहर महिलाओं ने लगाये नारे,मंदिर-कॉलेज के पास शुरू हुई शराब की दुकान, रहवासियों को समझाने पहुंची पुलिस

सागर : एसडीएम कार्यालय के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : एसडीएम कार्यालय के बाहर महिलाओं ने लगाये नारे,मंदिर-कॉलेज के पास शुरू हुई शराब की दुकान, रहवासियों को समझाने पहुंची पुलिस
सागर/खुरई। बीना रोड स्थित मिशन अस्पताल के पास बुधवार को शराब दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारियों का महिलाओं ने विरोध किया। महिलाओं ने दुकान नहीं खुलने दी, जिसके बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलने पर खुरई देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद महिलायें एसडीएम कार्यालय पहुंची और एसडीएम के बाहर आने में देरी होने पर एसडीएम साहब बाहर आओ के नारे लगाये। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में शराब दुकान नहीं खुलने देंगी। महिलाओं ने बताया कि बीना रोड पर स्वामी विवेकानंद वार्ड में शराब दुकान के लिये जगह तय की गई है। यह दुकान पहले खजउ तलैया के पास खोली जा रही थी, लेकिन वहां भी विरोध के बाद इसे बीना रोड पर स्थानांतरित किया गया। मंगलवार को इस मुद्दे पर चक्काजाम किया गया था और बुधवार को वार्ड के लोगों ने शराब दुकान के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद वे एसडीएम कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे। ज्ञापन में कहा कि प्रस्तावित शराब दुकान के पास कॉलेज, अस्पताल, मंदिर और एक रिहायशी क्षेत्र है, जहां मध्यम वर्ग के परिवार रहते हैं। वार्डवासियों का मानना है कि शराब दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ेगा और शांति भंग होगी। उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि इससे बच्चों और बच्चियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होगी तथा आये दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी। सभी वार्डवासियों ने मांग की है कि शराब दुकान का लाइसेंस रद्द किया जाये और जिस भूमिस्वामी ने जगह किराये पर दी है, उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाये।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!