होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

2 दिन सीसीटीवी फुटेज खंगालकर खोजा गायब बैग, साइन किये चेक और नकद, घर की चाबियां रखी थी, वाहन पहचानकर बैग तलाशा

2 दिन सीसीटीवी फुटेज खंगालकर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

2 दिन सीसीटीवी फुटेज खंगालकर खोजा गायब बैग, साइन किये चेक और नकद, घर की चाबियां रखी थी, वाहन पहचानकर बैग तलाशा
सागर। ऑटो रिक्शा में सफर कर रही महिला का बैग छूट गया। बैग में साइन किये चेक और घर की चाबियां रखी थी। बैग गुम होने पर महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर महिला को कंट्रोल रूम भेजा गया। जहां कंट्रोल रूम की टीम ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। ऑटो चिंहित किया और शुक्रवार को बैग खोज निकाला। पुलिस ने महिला को बैग लौटा दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को फरियादिया सुधा सिरोठिया निवासी नवकार कॉलोनी काकागंज ग्वालियर से हीराकुंड ट्रेन से सागर आई थी। रेलवे स्टेशन से ऑटो में बैठकर अपने घर जाते समय जुलूस के कारण मार्ग परिवर्तित होकर ऑटो बस स्टैंड की ओर चला गया। इसी दौरान फरियादिया बस स्टैंड पर उतरकर दूसरे ऑटो में बैठकर अपने घर चली गई। लेकिन उनका बैग पहले ऑटो में ही छूट गया। बैग में नकद राशि, कपड़े, घर की महत्वपूर्ण चाबियां और साइन किया हुआ खाली चेक रखा था। शिकायत पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम के उप निरीक्षक आरकेएस चौहान ने बैग की तलाश शुरू की। 2 दिनों तक सीसीटीवी फुटेजों की जांच कर ऑटो की पहचान की गई। ऑटो चालक का पता लगने पर थाना कैंट की चीता मोबाइल को भेजकर ऑटो चालक से संपर्क किया गया। जिससे बैग सुरक्षित लिया गया और कंट्रोल रूम लाकर महिला को सौंप दिया गया। बैग में सभी सामान सुरक्षित था।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All