होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

शास्त्रों के अनुसार 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा – डॉ. श्याम मनोहर चतुर्वेदी

शास्त्रों के अनुसार 25 अक्टूबर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

शास्त्रों के अनुसार 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा – डॉ. श्याम मनोहर चतुर्वेदी

ज्योतिषाचार्य ने धर्म ग्रंथों का हवाला देकर तिथि को लेकर स्थिति की स्पष्ट, कहा- सिया-भवानी पंचांग में सभी पर्व शास्त्रोक्त नियमों पर आधारित

सागर। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और सिया-भवानी पंचांग व कैलेंडर के निर्माता डॉ. श्याम मनोहर चतुर्वेदी ने शरद पूर्णिमा की तिथि को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हमारे सभी व्रत-त्योहारों को मनाने के लिए शास्त्रों में तय नियम हैं और उन्हीं नियमों का पालन करने पर ही व्रत का पूर्ण फल मिलता है।

डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शरद पूर्णिमा किस दिन मनाई जानी चाहिए, इसे लेकर धर्म सिन्धु, निर्णय सिंधु, व्रत पर्व विवेक और पुरूषार्थ चिन्तामणी जैसे कई धर्म ग्रंथों में स्पष्ट विधान दिया गया है। शास्त्रीय निर्णय के मुताबिक आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा जिस दिन प्रदोषकाल और निशीथ काल दोनों में मौजूद हो, उसी दिन शरद पूर्णिमा मनाने का विधान है।

उन्होंने आगे बताया कि यदि पहले दिन पूर्णिमा केवल निशीथ काल में हो और अगले दिन सिर्फ प्रदोषकाल में व्याप्त हो, तो ऐसी स्थिति में व्रत दूसरे दिन रखा जाता है, क्योंकि लक्ष्मी जी की पूजा प्रदोषकाल में ही करने का महत्व है। इस संबंध में शास्त्रों में कहा गया है- दिवा तत्र न भोक्तव्यं ॠते बालातुराज्जनात्। प्रदोष समये लक्ष्मीं पूजायित्वा यथाक्रमम्।।

इस साल की तिथि के बारे में बताते हुए डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 25 अक्टूबर, दिन रविवार को सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर शुरू होगी और यह 26 अक्टूबर, दिन सोमवार को सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। 26 अक्टूबर सोमवार को पूर्णिमा तिथि प्रदोषकाल से पहले ही सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हो जाएगी, जबकि मान्यता के अनुसार पूजा प्रदोषकाल में ही की जाती है।

इस कारण 25 अक्टूबर, रविवार को ही शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा और उत्सव मनाया जाएगा, क्योंकि इस दिन पूर्णिमा तिथि प्रदोषकाल और निशीथ काल दोनों में व्याप्त है। इसलिए 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा और कोजागर व्रत रखना ही शास्त्र सम्मत रहेगा। उन्होंने बताया कि सिया-भवानी पंचांग व कैलेंडर में सभी व्रत, त्योहार और पर्व शास्त्रोक्त नियमों के अनुसार ही दिए जाते हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All