शाहगढ़ में दूसरे दिन फिर चली गोली, शराब पी रहा युवक अवैध कट्टा छोड़ भागा,कट्टा जब्त कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
शाहगढ़। हाईवे पर अंग्रेजी शराब दुकान के पास गुरूवार रात आठ बजे अचानक गोली चलने की तेज आवाज ने सबको फिर चौका दिया, मौजूद भीड़ कुछ समझ पाती इसके पहले ही अंधेरे में शराब पी रहा अज्ञात युवक मौके से भाग गया। पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस ने लावारिश छोड़ मौके पर पड़े अवैध देशी कट्टा को जब्त किया, वही मौके पर भारी मात्रा में रक्त पड़ा होने से यह तय हो चुका है कि गोली लगने से कोई घायल जरूर हुआ है, भीड़ में कुछ लोगों ने बताया कि एक अज्ञात युवक कट्टा रखकर अंधेरे में शराब पी रहा था, तभी अचानक कट्टा का ट्रिंगर दबने से निकली गोली से शायद वही युवक घायल हो गया, पुलिस के भय से युवक कट्टा छोड़ घायल अवस्था में तहसील रोड तरफ पैदल ही भाग गया। हालांकि पुलिस ने लावारिस पड़े कट्टा को जब्त कर लिया है और मार्ग में पड़े रक्त के सुराग को लेकर घायल युवक तक पहुंचने का प्रयास पुलिस द्वारा देर रात तक जारी रहा। गौरतलब है कि बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर चली गोली कांड में अस्पताल की स्टॉप नर्स की मौत हो गई थी, हत्याकांड के दूसरे दिन गुरुवार की रात आठ बजे फिर से गोली चलने की वारदात होने से नगर में दहशत बनी हुई है।
शाहगढ़ में दूसरे दिन फिर चली गोली, शराब पी रहा युवक अवैध कट्टा छोड़ भागा,कट्टा जब्त कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
शाहगढ़ में दूसरे दिन फिर ...
[post_dates]

संपादक







