होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या

सागर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या
सागर। शाहगढ़ के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के मुख्य गेट पर एक महिला स्टाफ नर्स की अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम दीपशिखा चढ़ार पिता रामगोपाल चढ़ार निवासी पाटन जबलपुर जो रात्रि 7.40 बजे ड्यूटी के लिये जा रही थी तभी अज्ञात व्यक्ति ने फायर कर हत्या कर दी, जो शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी। जानकारी के अनुसार दीपशिखा चढ़ार जब स्वास्थ्य केंद्र के प्रवेश द्वार पर मौजूद थी, तभी अज्ञात आरोपी ने अचानक उन पर गोली चला दी। गोली लगने से उन्हें गंभीर चोट आई और अत्याधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शाहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किये हैं, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, आगे की जांच जारी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!