सागर : मंदिर से पीतल के घंटे चुराने वाला आरोपी चढ़ा सागर पुलिस के हत्थे
सागर। थाना रहली पुलिस को मंदिर चोरी के एक प्रकरण में सफलता प्राप्त हुई है। 6 नवम्बर को फरियादी सीताराम पिता कड़ोरी सेन 65 वर्ष निवासी ग्राम पटना बुजुर्ग थाना रहली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम रिक्षोड़ा हार स्थित बड़ी बड़ माता मंदिर में मंदिर परिसर में टंगे पीतल के लगभग 20 घंटे मंदिर के बाजू वाले कमरे में बोरी में रखे गये थे। 29 दिसम्बर की रात्रि में मंदिर के पट बंद कर सभी लोग अपने-अपने घर चले गये थे। अगले दिन 30 दिसम्बर की सुबह करीब 9 बजे जब मंदिर जाकर देखा गया तो बोरी में रखे 9 पीतल के घंटे चोरी हो चुके थे। रिपोर्ट पर थाना रहली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी की तलाश की गई। 30 दिसम्बर को मुखबिर सूचना के आधार पर बलराम पिता मधुरा प्रसाद काछी पटेल निवासी वार्ड क्र.3 रहली थाना रहली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गये पीतल के 9 घंटे बरामद किये गये। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रहली प्रकाश मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रहली उनि. सुनील शर्मा, आशीष चौबे, मुकेश, सुनील दुबे, जितेन्द्र प्यासी की भूमिका रही।








