होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : एलिवेटेड कॉरिडोर से झील में गिरे बुजुर्ग, ठंड में पूरी रात पिलर के सहारे खड़े रहे

सागर : एलिवेटेड कॉरिडोर से ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : एलिवेटेड कॉरिडोर से झील में गिरे बुजुर्ग, ठंड में पूरी रात पिलर के सहारे खड़े रहे

सागर। लाखा बंजारा झील पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर से एक बुजुर्ग को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धक्का दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बुजुर्ग सीधे झील के पानी में जा गिरे और कड़ाके की ठंड के बीच पूरी रात एक पिलर को पकड़कर पानी में खड़े रहे। बुधवार सुबह मौके पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला गया।
सदर क्षेत्र निवासी 62 वर्षीय हरप्रसाद रैकवार ने बताया कि वे मंगलवार रात करीब 11.30 बजे बस स्टैंड के पास स्थित एलिवेटेड कॉरिडोर पर खड़े होकर झील का नजारा देख रहे थे। इसी दौरान पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने अचानक उन्हें धक्का दे दिया। संतुलन बिगड़ने से वे सीधे झील में गिर पड़े। उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन रात अधिक होने और आसपास कोई मौजूद न होने के कारण कोई सहायता नहीं मिल सकी।
हरप्रसाद ने बताया कि जान बचाने के लिए उन्होंने झील के पिलर को पकड़ लिया और पूरी रात उसी के सहारे पानी में खड़े रहे। सुबह जब सुरक्षा कर्मियों का गश्त दल वहां पहुंचा तो उनकी स्थिति पर ध्यान गया। सिक्योरिटी गार्ड्स के सुपरवाइजर विक्की ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बोट की मदद से बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू के बाद हरप्रसाद रैकवार को प्राथमिक जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि बुजुर्ग को सुरक्षित निकालकर मेडिकल परीक्षण कराया गया है और फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में धक्का दिए जाने और झील में गिरने, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!