होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

नरवाई की चिंगारी बनी तबाही का कारण, किसान का घर खाक, मवेशियों को बचाने दौड़ी महिला झुलसी, तीन बछड़ों की दर्दनाक मौत

नरवाई की चिंगारी बनी तबाही ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

नरवाई की चिंगारी बनी तबाही का कारण, किसान का घर खाक, मवेशियों को बचाने दौड़ी महिला झुलसी, तीन बछड़ों की दर्दनाक मौत

बीना। खिमलासा क्षेत्र के महेरा गांव में बुधवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक हादसे ने गरीब किसान परिवार को गहरी चोट दे दी। खेत में जलाई गई नरवाई से उठी आग अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते किसान हरगोविंद लोधी के घर तक पहुंच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा घर जलकर राख हो गया।

घटना के समय हरगोविंद की पत्नी घर के अंदर सो रही थीं। आग की तेज गर्मी महसूस होते ही उनकी नींद खुली। बाहर का मंजर देख वह घबरा गईं। घर के पास बंधे बछड़े आग की लपटों में घिर चुके थे। उन्हें बचाने के प्रयास में वह खुद आग की चपेट में आ गईं। काफी कोशिश के बावजूद वह सिर्फ एक बछड़े को ही छुड़ा पाईं, जबकि तीन बछड़े जिंदा जल गए। महिला गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें तत्काल सागर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि घर की छत पर प्लास्टिक की चादर बिछी थी, जिसने आग को और भड़काने का काम किया। तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और घर में रखा अनाज, कपड़े, साइकिल, सिलाई मशीन और मोबाइल समेत सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। हादसे के बाद परिवार के पास न खाने का कोई सामान बचा है और न ही पहनने के कपड़े।

सूचना मिलते ही डायल 112 और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में पूरा सहयोग दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यदि समय रहते आग नहीं बुझती, तो आसपास के अन्य घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे।

पीड़ित परिवार की बहू कमलेश लोधी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला और देखते ही देखते सब कुछ खत्म हो गया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!