होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लकड़ी परिवहन की अनुमति के नाम पर हर महीने वसूली का आरोप

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: वनरक्षक ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लकड़ी परिवहन की अनुमति के नाम पर हर महीने वसूली का आरोप

टीकमगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सागर लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को वन विभाग के एक वनरक्षक को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुण्डेश्वर बीट में तैनात वनरक्षक अरुण अहिरवार पर एक लकड़ी व्यापारी से परिवहन में किसी प्रकार की रोक-टोक न करने और अनुमति देने के बदले अवैध वसूली करने का आरोप था। बताया जा रहा है कि वह इस काम के लिए 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने पूरे मामले की जांच की और आरोपों की पुष्टि होने पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। गुरुवार को मिश्रा तिराहे पर जैसे ही आरोपी ने 5 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल लोकायुक्त टीम उससे पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!