होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : मायके पहुंची महिला ने बेटी के साथ उठाया खौफनाक कदम, गांव में मातम,जाने मामला..?

सागर : मायके पहुंची महिला ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : मायके पहुंची महिला ने बेटी के साथ उठाया खौफनाक कदम, गांव में मातम,जाने मामला..?

सागर/जैसीनगर। थाना क्षेत्र जैसीनगर के ग्राम हिन्नोद में एक 29 वर्षीय महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी का शव कुएं में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकाला और बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर भी बारीकी से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम नाहरमऊ निवासी सीमा पत्नी भागीरथ पाल अपनी 5 वर्षीय बेटी प्रियांशी के साथ पिछले करीब चार माह से अपने मायके हिन्नोद में रह रही थी। मंगलवार को वह बेटी के साथ खेत की तरफ गई थी, लेकिन जब देर तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में दोनों के शव खेत में बने कुएं में मिले। मृतका के भाई संजू पाल ने बताया कि सीमा की शादी वर्ष 2017 में नाहरमऊ निवासी भागीरथ पाल से हुई थी। भाई का आरोप है कि पति अक्सर सीमा के साथ मारपीट और विवाद करता था, जिसकी शिकायत महिला थाने में भी की गई थी। परिजनों का कहना है कि पति की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर सीमा मायके में रह रही थी और मानसिक तनाव से गुजर रही थी। दूसरी ओर पति भागीरथ पाल ने ससुराल पक्ष के सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। भागीरथ का कहना है कि सीमा के पिता को कैंसर है और उनकी तबीयत खराब रहने के कारण ही वह उनकी देखभाल के लिये मायके गई थी। पति के मुताबिक दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी और उसे नहीं पता कि सीमा ने यह कदम क्यों उठाया। जैसीनगर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि परिजनों के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All