होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

युवक ने थाने में खुद पर पेट्रोल डाला, भाई की मौत से नाराज था

युवक ने थाने में खुद ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

युवक ने थाने में खुद पर पेट्रोल डाला, भाई की मौत से नाराज था
सागर/बीना। एक युवक की मौत के बाद उसके परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। परिजनों ने चार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुये हंगामा किया। इस दौरान मृतक के भाई ने थाने के अंदर खुद पर पेट्रोल डाल लिया, जिसे पुलिसकर्मियों ने तत्काल रोक दिया। यह घटना बीना के छोटी बजरिया क्षेत्र से संबंधित है। सरगोली गांव निवासी 39 वर्षीय अभिषेक सिंह ने गुरुवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सागर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सागर में उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन अभिषेक का शव लेकर बीना थाने पहुंचे। मृतक के पिता महेंद्र सिंह ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के चार लोग पिछले कई दिनों से उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अभिषेक को महिला संबंधी झूठे मामलों में फंसाने और बदनाम करने की धमकी दे रहे थे। महेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी अभिषेक को लगातार फोन पर डरा धमका रहे थे और आत्महत्या के लिये उकसा रहे थे। थाने में हंगामे के दौरान जब मृतक के भाई ने खुद पर पेट्रोल डाला, तो थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर पानी डालकर एक बड़ी घटना को टाल दिया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!