होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

करोड़ों की तहसील में कैसी व्यवस्था ? अलमारी में शराब की बोतल, फर्श पर बीड़ी और चारों तरफ गंदगी!

करोड़ों की तहसील में कैसी ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

करोड़ों की तहसील में कैसी व्यवस्था ? अलमारी में शराब की बोतल, फर्श पर बीड़ी और चारों तरफ गंदगी!

सागर/जैसीनगर। करोड़ों रुपये की लागत से बने जैसीनगर तहसील भवन में साफ सफाई और रखरखाव की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। तहसील कोर्ट से लगे एक कमरे में फर्श पर जगह-जगह बीड़ी पड़ी मिली, जबकि एक अलमारी में शराब की खाली बोतल दिखाई दी। परिसर में गुटखे पान की पीक, जाले और गंदगी भी नजर आई। बाथरूम में भी नलों से पानी नही आ रहा था। स्थानीय मीडिया कर्मियों द्वारा मामले की जानकारी तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान को दी गई। तहसीलदार मौके पर पहुंचे और संबंधित कमरे की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अलमारी में रखी शराब की खाली बोतल और फर्श पर पड़ी बीड़ी भी देखी। तहसीलदार ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही। मौके पर कैमरा पहुंचते ही मौजूद कोटवार झाड़ू लेकर सफाई में जुट गये। उनसे रविवार के बाद सोमवार दोपहर करीब पौने 12 बजे तक सफाई नहीं होने को लेकर सवाल किया गया, लेकिन वे स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। परिसर की स्थिति से नियमित साफ सफाई और रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। तहसील परिसर में स्थित एसडीएम कार्यालय की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठे। सोमवार को करीब 11.50 बजे तक कार्यालय में एसडीएम या अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं थे। मौके पर केवल चौकीदार मिला। पूछताछ में उसने बताया कि बाबू रास्ते में हैं। करीब 12 बजे कर्मचारी कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों से कार्यालय खुलने के समय को लेकर पूछे जाने पर बताया गया कि सोमवार को टीएल बैठक के लिये एसडीएम द्वारा बुलाये जाने के कारण कर्मचारी कार्यालय पहुंचने में देर हुई। तहसील कार्यालय से जहां आम लोगों को स्वच्छता, व्यवस्था और समयबद्धता को लेकर निर्देश दिये जाते हैं, वहीं कार्यालय परिसर में सामने आई यह स्थिति व्यवस्थाओं की निगरानी पर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि मामला सामने आने के बाद साफ सफाई, रखरखाव और कार्यालयीन व्यवस्थाओं में क्या सुधार किया जाता है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।