गाली देने से रोका तो डायल.112 चालक को मारे चाकू,किराना दुकान के बाहर हमला, बीच में आये ग्राहक के गाल पर भी लगा चाकू
मालथौन। नगर के रायकवार मोहल्ले में मंगलवार रात डायल 112 के चालक मुकेश रजक पर चाकू से हमला कर दिया गया। बीच बचाव के दौरान दुकान पर सामान लेने पहुंचे मनोज आदिवासी के गाल पर भी चाकू लगा। दोनों घायल हो गये। पुलिस ने शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मुकेश रजक वार्ड क्र. 2 में अपने घर पर किराना दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात चार-पांच लोग दुकान के बाहर गाली गलौज कर रहे थे। मुकेश ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि लोगों ने मुकेश के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। उनके नाक और हाथ में चोट आई। इसी दौरान दुकान पर सामान लेने पहुंचे मनोज आदिवासी के गाल पर भी चाकू लगा। मुकेश ने पुलिस को बताया कि दुकान के बाहर गाली गलौज करने से रोकने पर पांच लोगों ने उनसे विवाद किया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मनोज भी चाकू लगने से घायल हो गये। हमले के बाद आरोपी धमकियां देते हुए मौके से भाग गये। दोनों घायलों को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी दिनेश भोजक ने बताया कि डायल 112 के चालक के साथ विवाद और मारपीट की घटना हुई थी। दोनों घायलों को मेडिकल उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया था। अस्पताल से मेडिकल मेमो मिलने के बाद फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि डायल 112 का चालक पिछले तीन-चार दिनों से अवकाश पर चल रहा था। घटना के बाद नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आपात स्थिति में लोगों की मदद करने वाले डायल 112 के चालक पर उसकी ही दुकान के बाहर हमला होने से स्थानीय लोग भी हैरान हैं।
गाली देने से रोका तो डायल.112 चालक को मारे चाकू,किराना दुकान के बाहर हमला, बीच में आये ग्राहक के गाल पर भी लगा चाकू
गाली देने से रोका तो ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







