होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में फंदे पर झूलता मिला युवक, कमरे से शराब की खाली बोतल बरामद

सागर में फंदे पर झूलता ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में फंदे पर झूलता मिला युवक, कमरे से शराब की खाली बोतल बरामद

सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाजपतपुरा वार्ड में गुरुवार रात करीब 11 बजे एक युवक का शव उसके कमरे में फंदे पर झूलता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम आज शुक्रवार को कराया जाएगा।

मृतक की पहचान अरविंद अहिरवार (30) के रूप में हुई है। बताया गया है कि अरविंद मजदूरी करता था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और परिवार में मां व बहन हैं। घटना के बाद से मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस को घटनास्थल से शराब की एक खाली बोतल और नमकीन का खाली पैकेट भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।