होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : बीएमसी में 3 दिन में दूसरी बार चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

सागर : बीएमसी में 3 ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : बीएमसी में 3 दिन में दूसरी बार चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
सागर। बीएमसी परिसर में लगातार मिल रही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की सूचनाओं पर थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही बीएमसी में तैनात सभी सुरक्षा गार्डों को विशेष रूप से प्रशिक्षित व ब्रीफ किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को कैसे सूचित करना है और आरोपी को सुरक्षित तरीके से कैसे रोका जाना है। इसी प्रभावी कार्ययोजना के तहत 24 जनवरी को बीएमसी अस्पताल के अंदर गेट के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुये पाया गया। सतर्कता दिखाते हुये बीएमसी गार्डों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी रोहित अहिरवार निवासी बीना जिला सागर को चाकू सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी से एक लोहे की धारदार चाकू बरामद की गई, जिसे जप्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि बीते 3 दिनों में यह दूसरी घटना है, जब बीएमसी परिसर से चाकू लेकर घूम रहे व्यक्ति को पुलिस व गार्डों की सतर्कता से पकड़ा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा, नीरज जैन, भोला प्रसाद, दीपक व्यास, सोनू, रणवीर,नेकराम एवं अस्पताल के गार्ड मनीष अहिरवार, शैलेश पांडे का योगदान रहा।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!