होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर के बांदरी में घर को बनाया निशाना, करीब 6 लाख के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुए चोर

रात करीब 12.05 से 1.45 ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

रात करीब 12.05 से 1.45 बजे के बीच हुई वारदात; इसी रात शासकीय हाई स्कूल के सीसीटीवी कैमरों में भी तोड़फोड़, पुलिस ने शुरू की जांच

सागर/बांदरी। बांदरी थाना क्षेत्र के पिठौरिया गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 6 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। वारदात के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार चोरी की घटना 19 और 20 सितंबर की दरमियानी रात करीब 12.05 बजे से 1.45 बजे के बीच हुई। पिठौरिया निवासी 65 वर्षीय असगर खान के घर में घुसे अज्ञात चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद घर के अंदर रखी पेटी का ताला और कुंडा तोड़कर उसमें रखे आभूषण निकाल लिए।

चोरी हुए सामान में सोने का हार, झुमकी, चूड़ियां, कंगन, टॉप्स, नथ और अंगूठी समेत अन्य जेवर शामिल बताए गए हैं। इन आभूषणों की कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।

इसी रात गांव में स्थित शासकीय हाई स्कूल के सीसीटीवी कैमरों में भी अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने इस घटना को भी जांच में शामिल करते हुए दोनों मामलों के बीच किसी तरह का संबंध है या नहीं, इसकी पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी काजल सिंह मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बांदरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस घर में हुई चोरी के साथ-साथ शासकीय हाई स्कूल के सीसीटीवी कैमरों में हुई तोड़फोड़ की भी जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All