होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

अवैध सागौन परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई बुलेरो पिकअप वाहन सहित 8 नग सागौन की लकड़ी जब्त, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

अवैध सागौन परिवहन पर वन ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

अवैध सागौन परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई
बुलेरो पिकअप वाहन सहित 8 नग सागौन की लकड़ी जब्त, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
सागर। वन सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत वन विभाग की टीम ने केसली वन परिक्षेत्र में अवैध रूप से सागौन इमारती काष्ठ का परिवहन करते हुये एक बुलेरो पिकअप वाहन सहित 8 नग सागौन की लकड़ी जब्त की है। जब्त सागौन काष्ठ की मात्रा 0.795 घन मीटर बताई गई है। मुख्य वन संरक्षक सागर रिपुदमन भदौरिया एवं दक्षिण वन मंडलाधिकारी वरुण यादव के निर्देशन तथा उपवनमंडल अधिकारी देवरी रेखा पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। 21 सितंबर की रात करीब 3.30 बजे वन परिक्षेत्र केसली की टीम को वीट रेंगाझोली के कक्ष क्र. आरएफ-1042 में अवैध रूप से सागौन इमारती काष्ठ के परिवहन की सूचना मिली। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए बुलेरो पिकअप क्र. एमपी 49 जी 0868 को रोककर उसमें लदी 08 नग सागौन की लकड़ी जब्त कर ली। कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गये। वन विभाग के अनुसार वाहन की लाइट में राहुल पिता गणपत साहू एवं चिंटू पिता प्रताप सिंह परिहार दोनों निवासी केसली की पहचान हुई है। इनके साथ चार अन्य व्यक्ति भी मौजूद बताये गये हैं, जो मौके से फरार हो गये। वन विभाग द्वारा सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर जब्त वाहन एवं सागौन काष्ठ को वन विभाग की अभिरक्षा में लिया है। उक्त कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी केसली अभय दुबे, प्रशिक्षु वन परिक्षेत्र अधिकारी राज बहादुर तिवारी एवं निशी साहू, उत्तम यादव, शैलेन्द्र चौबे, सूरज पटेल, सुरेन्द्र राजपूत, जुगल किशोर राजपूत, हरिओम तिवारी सहित केसली वन अमला शामिल रहा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All