होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

ग्राम झलौन से 26 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

ग्राम झलौन से 26 वर्षीय ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

ग्राम झलौन से 26 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

तेंदूखेड़ा।  जनपद पंचायत  अंतर्गत ग्राम झलौन निवासी 26 वर्षीय युवक रूपेश जैन रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गया है। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजनों द्वारा तेंदूखेड़ा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है तथा पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक एक पत्र भी मिला है प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपेश जैन पिता हुकुमचंद जैन, निवासी झलौन, बीती रात अपने घर के समीप स्थित पुरानी बाजार प्रांगण में अपने कुछ मित्रों के साथ बैठा हुआ था। बताया जाता है कि वह रात लगभग 12 बजे तक वहां मौजूद था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रूपेश जैन स्थानीय स्तर पर एक जिम्मेदार एवं सक्रिय युवा के रूप में पहचाना जाता है। वह अरहम पेट्रोल पंप में मैनेजर के पद पर कार्यरत था तथा एसबीआई कैश बैंक संचालन से भी जुड़ा हुआ था। सूत्रों के अनुसार युवक द्वारा सोशल मीडिया ग्रुप में लगभग 300 शब्दों का एक पत्र भी साझा किया गया है, जिसकी जानकारी मिलने के बाद मामले को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पत्र की सत्यता एवं उसके संदर्भ की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।लापता युवक का रंग गेहुआं, लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच तथा उम्र लगभग 25-26 वर्ष बताई गई है। घटना के समय वह शर्ट एवं लोवर पहने हुए था। नगर निरीक्षक रवेद्र बागरी ने बताया कि  गुम इंसान दर्ज है पुलिस की टीम जांच करने झलौन गई है पुलिस  ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को रूपेश जैन के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल तेंदूखेड़ा थाना अथवा उसके परिजनों को सूचित करें, जिससे युवक का शीघ्र पता लगाया जा सके।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!