होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

फीस विवाद में अधिवक्ता की पत्नी पर चाकू से हमले की कोशिश, ऑटो में बच्चों के साथ जा रही थीं शिक्षिका

पहले फेंका मिर्ची पाउडर, फिर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

पहले फेंका मिर्ची पाउडर, फिर चाकू से हमला करने बढ़ा आरोपी; लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

सागर। केस की फीस को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने अधिवक्ता की पत्नी को निशाना बनाते हुए उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। महिला उस समय बच्चों के साथ स्कूल ऑटो में सवार होकर जा रही थीं। आरोपी ने पहले उनकी ओर मिर्ची पाउडर फेंका और इसके बाद चाकू से वार करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

घटना मोतीनगर थाना क्षेत्र के बाघराज इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को एक अधिवक्ता की पत्नी, जो पेशे से शिक्षिका हैं, बच्चों के साथ ऑटो रिक्शा में सवार होकर स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान ढाना निवासी अजय तिवारी वहां पहुंचा। उसने अचानक महिला पर मिर्ची पाउडर फेंका और चाकू निकालकर उन पर हमला करने की कोशिश की।

अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला को निशाना बनाते देख आसपास के लोग तुरंत सक्रिय हुए और आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई की और सूचना मिलने पर पहुंची मोतीनगर पुलिस के हवाले कर दिया।

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत के अनुसार, आरोपी अजय तिवारी का महिला के अधिवक्ता पति के साथ केस की फीस को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश के चलते उसने उनकी पत्नी पर हमला करने का प्रयास किया।

पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी को आदतन अपराधी बताया गया है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई अन्य आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All