होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर में 97 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, अत्यधिक शराब सेवन करने वालों की हो रही काउंसलिंग

सागर में 97 लोगों का ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में 97 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, अत्यधिक शराब सेवन करने वालों की हो रही काउंसलिंग

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, सागर समेत देवरी, रहली, बीना और खुरई में चलाया जा रहा अभियान

सागर। जिले में अत्यधिक और नियमित रूप से शराब का सेवन करने वाले लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण और काउंसलिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर ऐसे लोगों की जांच कर रही है। जरूरत के अनुसार उन्हें उपचार और परामर्श भी दिया जा रहा है।

यह कार्रवाई कलेक्टर जिला सागर श्री दिलीप कुमार यादव के आदेश पर की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेश पटेरिया और सहायक आयुक्त आबकारी  वंदना पांडे के निर्देशानुसार दोनों विभागों की टीम मिलकर अभियान को आगे बढ़ा रही है।

अभियान के दौरान सागर शहर के अलावा देवरी, रहली, बीना और खुरई क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। इन सभी स्थानों पर अब तक कुल 97 लोगों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा यह अभियान लगातार जारी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।