स्कूल बस और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला,बच्चों को लेने जा रही थी खाली बस, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, पिकअप चालक फरार
जैसीनगर। थाना क्षेत्र के तेंदूडाबर गांव के पास सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे स्कूल बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर से दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल बस खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नही हुई। जानकारी के अनुसार शासकीय सांदीपनि विद्यालय जैसीनगर की बस बच्चों को लेने सेमरा गोपालमन से तेंदूडाबर जा रही थी। इसी दौरान गांव के पास मोड़ पर सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने बस को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग मौके पर ही मौजूद रहे। सूचना मिलने पर जैसीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने बताया कि टोल टैक्स बचाने के लिये कई चार पहिया वाहन इस मार्ग से तेज रफ्तार में गुजरते हैं। लोगों ने मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी बढ़ाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
स्कूल बस और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला,बच्चों को लेने जा रही थी खाली बस, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, पिकअप चालक फरार
स्कूल बस और पिकअप में ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







