होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

कानून व्यवस्था बिगाड़ने की फिराक में घूम रहे 3 असमाजिक तत्वों को दबोचा

कानून व्यवस्था बिगाड़ने की फिराक ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

कानून व्यवस्था बिगाड़ने की फिराक में घूम रहे 3 असमाजिक तत्वों को दबोचा

सागर। गुरुवार को मोतीनगर पुलिस ने उन असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जो बिना किसी कारण के शहर का माहौल खराब करने और अपराध को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। गस्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे हैं। तत्परता दिखाते हुये मोतीनगर पुलिस ने तुरंत दबिश दी और 3 व्यक्तियों को हिरासत में लिया जिसमें लकी कोरी पिता बालकिशन कोरी 23 वर्ष निवासी रंगमहल के पास इतवारी टोरी, निखिल पिता मनोज बंशल 21 वर्ष निवासी ग्यादीन तिगड्डा मोतीनगर, सोनू पिता राजकुमार रजक 23 वर्ष निवासी संत कबीर राम वार्ड मोतीनगर शामिल है। इन आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुये उन्हें न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेशानुसार सभी आरोपियों को केंद्रीय जेल सागर दाखिल कर दिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, माधव सिंह, बालकृष्ण चौबे, नदीम शेख, प्रदीप, विनीत का योगदान रहा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!