होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ से अधिक

लाड़ली बहना योजना की 36वीं ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ से अधिक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करते हुए सिंगल क्लिक के माध्यम से 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंच पर कन्या पूजन कर मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से आत्मीय बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम के दौरान गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ने मुख्यमंत्री के सामने मुंगवानी में नया महाविद्यालय खोलने की मांग रखी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों, खासकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। यदि स्थानीय स्तर पर कॉलेज की सुविधा मिलती है तो विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी इस मांग का समर्थन किया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले इलाके में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज रहीं। कार्यक्रम में काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शिवम राय और उनके साथियों को पुलिस ने गोटेगांव में रोककर नजरबंद कर दिया। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया।
वहीं विपक्ष ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है, जबकि प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!