पंचायत भवन के पीछे मिले 5 बम कैप
एक में बारूद का संदेह, आर्मी के बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध कैप डिफ्यूज किया
सागर। ग्राम बम्होरी बीका में शुक्रवार शाम बम के हिस्से मिलने से हड़कंप मच गया। सरपंच की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार ग्राम बम्होरी बीका में ग्राम पंचायत भवन के पीछे पेड़ के नीचे बम के हिस्से ट्यून्स मोटार बम के हेड यानी आगे के हिस्से पड़े मिले। ग्रामीणों ने देखा तो सरपंच को सूचना दी। सरपंच ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने आर्मी के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। टीम ने मौके पर मौजूद बम के टुकड़ों की जांच की, इसमें से 4 डिफ्यूज मिले, वहीं एक संदिग्ध था। जिसे टीम ने डिफ्यूज किया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि उक्त हिस्से बम की कैप थे, जिसमें 4 पहले से डिफ्यूज थे। वही एक में बारूद होने का संदेह था, जिसे आर्मी के बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज किया। यह बम के टुकड़े करीब 20 साल पुराने होना बताया जा रहा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि गांव में बम के कैप होने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। उक्त सामग्री गांव के पास कैसे पहुंची और कौन लेकर आया, अभी पता नहीं चला है। दरअसल ग्राम बम्होरी बीका के पास आर्मी की फायरिंग रेंज है। यहां पर आर्मी अपनी फायरिंग की अभ्यास करती है। इस दौरान हथियारों का प्रयोग किया जाता है। जिस कारण अक्सर इस क्षेत्र में बम जैसे विस्फोटक मिलने के मामले सामने आते रहते हैं।
पंचायत भवन के पीछे मिले 5 बम कैप एक में बारूद का संदेह, आर्मी के बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध कैप डिफ्यूज किया
पंचायत भवन के पीछे मिले ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







