होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर- सिलवानी स्टेट हाईवे-15 स्थित वेलकम ढाबा के पास से 54.720 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सागर- सिलवानी स्टेट हाईवे-15 स्थित ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर- सिलवानी स्टेट हाईवे-15 स्थित वेलकम ढाबा के पास से 54.720 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सागर। थाना जैसीनगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सागर-सिलवानी स्टेट हाईवे-15 पर ग्राम चांदौनी स्थित वेलकम ढाबा के पास से 54.720 लीटर देशी मसाला बॉम्बे व्हिस्की शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जप्त शराब की कीमत करीब 36 हजार 480 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर किया हैँ।

जानकारी के अनुसार सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात करीब 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध शराब रखे हुए हैं। सूचना पर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ऋषि सिंह ठाकुर निवासी ग्राम चांदौनी एवं प्रहलाद विश्वकर्मा निवासी मछरयाई थाना मोतीनगर बताए। तलाशी में उनके कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी और दो कार्टून में कुल 304 क्वार्टर देशी लाल मसाला शराब बरामद हुई। इनमें 204 क्वार्टर ऋषि सिंह ठाकुर तथा 100 क्वार्टर प्रहलाद विश्वकर्मा के कब्जे से जप्त किए गए।

मंगलवार दोपहर 2:00 बजे थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने पूरे मामले का खुलासा कर पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस की इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सतीश श्रीवास्तव, जय सिंह, आरक्षक काजी सईदउद्दीन एवं जितेंद्र रजक की सराहनीय भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!