होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सट्टा, जुआ एवं आबकारी एक्ट के तहत 6 प्रकरण दर्ज, आरोपियों के कब्जे से नगदी एवं शराब जब्त

सट्टा, जुआ एवं आबकारी एक्ट ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सट्टा, जुआ एवं आबकारी एक्ट के तहत 6 प्रकरण दर्ज, आरोपियों के कब्जे से नगदी एवं शराब जब्त

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा सट्टा, जुआ एवं आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 6 प्रकरण पंजीबद्ध किये। थाना क्षेत्र में अवैध सट्टा संचालन के विरुद्ध 2 कार्यवाही करते हुये आरोपी रामसेवक पिता मन्नू अहिरवार 41 वर्ष निवासी मुहासा थाना राहतगढ़ को सट्टा खिलाते हुये पकड़ा गया। आरोपी से सट्टा पर्ची, पेन एवं 255 नगद, अपराध क्र. 484/26, धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, आरोपी अनु उर्फ शुभ पिता सुनील कुमार जैन 20 वर्ष निवासी रामपुरा वार्ड मोतीनगर को सट्टा खिलाते हुये पकड़ा। आरोपी से सट्टा पर्ची, पेन एवं 310 नगद, अपराध क्र. 485/26, धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, अवैध शराब के विरुद्ध 3 कार्यवाही करते हुये आरोपी सौरभ पिता रतनलाल यादव 26 वर्ष के कब्जे से 18 पाव देशी मसाला शराब कीमत लगभग 1800 जब्त, अपराध क्र. 486/26ए धारा 34(1) आबकारी एक्ट, आरोपी आदर्श पिता कृष्ण कुमार घोषी 27 वर्ष के कब्जे से 20 पाव देशी मसाला शराब कीमत लगभग 2000 जब्त अपराध क्र. 487/26, धारा 34(1) आबकारी एक्ट, आरोपी दीपक प्रजापति पिता रज्जन प्रजापति के कब्जे से 20 पाव देशी मसाला शराब कीमत लगभग 2000 जब्त अपराध क्र. 488/26, धारा 34(1) आबकारी एक्ट, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पाये जाने पर आशीष पिता छोटेलाल अहिरवार 32 वर्ष, रमन पिता सुरेन्द्र अहिरवार 22 वर्ष, दौलतराम पिता धनीराम अहिरवार 60 वर्ष, विजय पिता बृजदी प्रसाद लडिया 35 वर्ष सभी निवासी बड़ा करीला, संत रविदास वार्ड, जब्ती 52 ताश पत्ते एवं 1190 नगद, अपराध क्र. 489/26, धारा 13 क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, पीडी ठाकुर, सेल्वेस्टर पन्ना, अरुण दुबे, बालकृष्ण चौबे, प्रकाशचंद, प्रदीप गोस्वामी, नदीम, अखलेश, आतिस, दिनेश, अंचल, मंजीत की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!