दो सड़क हादसों में 6 घायलः सड़क निर्माण में लापरवाही से दो बाइके टकराई, पिता-पुत्र को गंभीर चोट
खुरई। बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक बच्चे सहित कुल छह लोग घायल हो गये। इनमें से पिता-पुत्र को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया है। ये हादसे खुरई-राहतगढ़ सड़क निर्माण में ठेकेदार की कथित लापरवाही के कारण सामने आ रहे हैं। पहली घटना ऑडिटोरियम के पास हुई, जहां महूना कायस्थ निवासी सोनू कुर्मी 38, उनकी पत्नी प्रियंका कुर्मी 35 और बेटे गट्टू कुर्मी 10 खुरई से अपने गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक को सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर कजरई निवासी अमोल सौर 18 और रामबिहारी सौर 17 सवार थे। इस टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार सभी पांच लोग घायल हो गये। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सोनू कुर्मी और उनके बेटे गट्टू कुर्मी को गंभीर हालत में सागर रेफर कर दिया। सोनू कुर्मी के पैर में फ्रैख्र बताया गया है। सोनू कुर्मी ने बताया कि वे रिश्तेदारी में शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे। दूसरी घटना खुरई-रजवांस रोड पर स्थित मुड़िया गांव के पास हुई। यहां पठारपुरा निवासी प्रीतम पिता गिरधारी आदिवासी 45 को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गये। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुरई-राहतगढ़ सड़क निर्माण का काम कई महीनों से लगा हुआ है। जिसके कारण आये दिन दुर्घटनायें हो रही हैं। सड़क पर इन दिनों डिवाइडर का काम चल रहा है। दोनों तरफ के वाहन एक तरफ की सड़क पर चल रहे हैं। ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। घायल के परिजन वीरेंद्र पटेल ने बताया कि ठेकेदार की वजह से आये दिन हादसे हो रहे हैं। बीती रात भी दोनों बाइक सवारों को एक ही दिशा में जाना था। दूसरा बाइक सवार एक तरफ की सड़क बंद होने से वह दूसरी तरफ आ रहा था तभी यह घटना हो गई। इसमें पूरी गलती ठेकेदार की है।
दो सड़क हादसों में 6 घायलः सड़क निर्माण में लापरवाही से दो बाइके टकराई, पिता-पुत्र को गंभीर चोट
दो सड़क हादसों में 6 ...
[post_dates]

संपादक







