होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर के एक गांव के जंगल में मिला 5 दिन पुराना क्षत-विक्षत हालत में युवक का शव ,पुलिस जुटी जांच में !

सागर : जैसीनगर थाना अंतर्गत ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : जैसीनगर थाना अंतर्गत ग्राम कंदेला के जंगल में 5 दिन पुराना क्षत-विक्षत हालत में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव क्षत-विक्षत होने से पहचान नहीं हो पा रही थी इसके बाद जैसीनगर पुलिस ने यह जानकारी अन्य थानो में भेजी। काफी प्रयास करने के बाद मृतक के कपड़ों और हाथ में पहनी अंगूठी से पहचान भरत पिता तारा सिंह पटेल उम्र 25 साल निवासी ग्राम भरेरू थाना बेगमगंज जिला रायसेन के रूप में हुई है।

जैसीनगर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने शनिवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि शुक्र वार रात 11:00 कंदेला गांव के पास जंगल मैं शव पड़ा होने की सूचना मिली थी,जिसके बात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची शव लगभग 5 दिन पुराना हो गया था जिससे पहचान नहीं हो रही थी लेकिन शव के कपड़े और अंगूठी की मदद से मृतक की पहचान भरत पिता तारा सिंह पटेल के रूप में हुई है। परिजनों ने जैसीनगर पहुंचकर मृतक की पहचान की है। शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया है

थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि भरत घर से पुणे जाने के लिए निकाला था उससे संपर्क भी नहीं हो रहा था, भरत यहां कैसे पहुंचा यह परिजनों को पता नहीं है फिलहाल पुलिस सभी बिन्दुओ पर बारीकी से जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।