सागर। नगर निगम सागर में फैले भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और कांग्रेस पार्षदों की लगातार अनदेखी के खिलाफ आज कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन निगम कार्यालय पहुंचे और यहां जमकर धरना-प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन महेश जाटव द्वारा जिला शहर कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद किया गया पहला बड़ा आंदोलन था, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए संगठन की मजबूती और एकजुटता का संदेश दिया।









