होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

Sagar Cm News : जैसीनगर होगा अब जयशिवनगर, नगर परिषद कन्या विद्यालय खोलने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Sagar Cm News : सागर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

Sagar Cm News : सागर की सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में गुरुवार दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। कार्यक्रम में उन्होंने 200 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जैसीनगर का नाम जय शिव नगर करने की घोषणा करता हूं। आपका प्रस्ताव आने पर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही मंत्री गोविंद सिंह की मांग पर मुख्यमंत्री ने जैसीनगर को नगर परिषद बनाने, बेवस नदी परियोजना बनाने, जैसीनगर में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल खोलने, शासकीय कॉलेज का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर करने, मसुरहाई तोड़ा जैसीनगर मार्ग निर्माण के लिए 60 करोड रुपए की घोषणा की। मुख्य्मंत्री ने आगे घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेसी कुछ भी कहें। लेकिन इसी दीपावली के बाद भाई दूज से लाड़ली बहनों को 1500 रुपए मिलना शुरू होंगे।

सीएम ने कहा कि आज सिंगल विंडो का शुभारंभ किया है। इस समय जिस तरह घर-घर नल से जल पहुंच रहा है। ठीक इसी तरह आने वाले समय में घर-घर लाइन के जरिए गैस पहुंचेगी। सिंगल विंडो से सभी प्रकार की अनुमति और एनओसी मिलेंगी। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस गोमांस और गोवंश को लेकर बात करते हैं। लेकिन हमारी सरकार 2004 के बाद मप्र में गोवंश को लेकर कानून लेकर आई। मंत्री गोविंद सिंह जैसीनगर को ऐतिहासिक सौगात देने पर उनका आभार व्यक्त किया।

वही इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर कृषि, उद्यानिकी पंचायत एवं महिला बाल विकास समेत अन्य विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका सीएम ने अवलोकन किया मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को विभागीय हितलाभों का वितरण भी किया. कार्यक्रम में सागर सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े नरयावली विधायक प्रदीप लारिया जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी पूर्व विधायक पारुल साहू इस सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और अधिकारी कर्मचारी आमजन मौजूद रहे

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!