होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : चलते ऑटो का आगे के पहिए का एक्सल टूटा, बड़ा हादसा टला, 2 सवारी घायल

सागर : चलते ऑटो का ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : चलते ऑटो का आगे के पहिए का एक्सल टूटा, बड़ा हादसा टला, 2 सवारी घायल 

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि उपज मंडी चौराहा के पास सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलते ऑटो का अचानक आगे का पहिए का एक्सल टूट गया, जिससे ऑटो तेज झटके के साथ असंतुलित हो गया। झटका इतना जोरदार था कि ऑटो में सवार पीछे बैठी दो सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे में बंटी बंसल के पैर में गंभीर चोट आई है, वहीं उनकी बहन के हाथों की उंगलियों में गहरी चोटें आई हैं। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया, जिसके माध्यम से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो जेरई से सागर की ओर आ रहा था, तभी कृषि उपज मंडी चौराहा के पास तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हो गया। गनीमत रही कि ऑटो की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, वरना हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!