होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : चांदामऊ अग्निकांड: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने मौके पर चार घंटे तक की जांच

सागर : चांदामऊ अग्निकांड : ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : चांदामऊ अग्निकांड : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने मौके पर चार घंटे तक की जांच

सागर। नरयावली के ग्राम चांदामऊ में हुई भीषण आगजनी की घटना की जांच के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची। टीम में डिप्टी डीएसपी ईसम सिंह और इंस्पेक्टर रामनाथ मानेकर शामिल थे।

सुबह 10:00 बजे ग्राम पहुंची आयोग टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और गांव के सरपंच, कोटवार एवं अन्य ग्रामीणों से चर्चा कर साक्ष्य एकत्र किए। टीम ने लगातार चार घंटे तक मौके पर रहकर सभी जरूरी बयान दर्ज किए। दोपहर 2:00 बजे तक जांच पूरी करने के बाद टीम सागर लौट गई।

डिप्टी डीएसपी ईसम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के बयान लिए गए हैं। कुछ अन्य लोगों के स्टेटमेंट लेने बाकी हैं। पूरी जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

चांदामऊ अग्निकांड 4 दिसंबर को हुआ था। आग लगने के समय घर में दो भाई और उनकी बहन सो रही थी। आग की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान दोनों भाइयों की मृत्यु हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हुई और अस्पताल में इलाज जारी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!