होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

जैन मंदिर चोरी के विरोध में 16 जनवरी को सुरखी बंद का आह्वान,सकल दिगंबर जैन समाज का ऐलान

जैन मंदिर चोरी के विरोध ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

जैन मंदिर चोरी के विरोध में 16 जनवरी को सुरखी बंद का आह्वान,सकल दिगंबर जैन समाज का ऐलान

सागर। सुरखी नगर में जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना के विरोध में सकल दिगंबर जैन समाज ने 16 जनवरी शुक्रवार को सुरखी बंद का आह्वान किया है। जैन समाज ने पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गई सामग्री की बरामदगी नहीं हुई तो आंदोलन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।

जैन समाज के व्यापारी वीरेंद्र जैन और अभय जैन ने बताया कि रविवार- सोमवार की दरम्यानी रात नगर के बीचों-बीच स्थित जैन मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से करीब 5 किलो वजन के 19 चांदी के छत्र चोरी कर ले गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अब तक न तो आरोपी पकड़े गए और न ही चोरी गया सामान बरामद हो सका है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी नगर में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनका खुलासा नहीं हो पाया। इससे जैन समाज सहित अन्य समाजों में भी आक्रोश व्याप्त है। इसी आक्रोश के चलते 16 जनवरी को सुबह 11 बजे से सुरखी नगर के सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

जैन समाज ने साफ किया है कि यदि पुलिस प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो धरना प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन रूप दिया जाएगा। बंद को लेकर नगर में जगह-जगह पोस्टर भी लगाए गए हैं, ताकि आमजन को इसकी जानकारी मिल सके।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!