होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : टोल प्लाजा फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

सागर : टोल प्लाजा फायरिंग ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : टोल प्लाजा फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

सागर। जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली टोल प्लाजा पर गोली चलाने की गंभीर एवं सनसनीखेज घटना में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत केन्द्रीय जेल सागर भेजा। 23 नवम्बर 2025 को थाना सानौधा क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के पास फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिस पर फरियादी आशीष दुबे की रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस द्वारा लगातार दबिश, साक्ष्य संकलन एवं तकनीकी विवेचना की गई। विवेचना के दौरान 15 जनवरी को दोनों आरोपीगणों द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया, जिसके पश्चात उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की गई तथा उनके बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त पिस्टल की तलाश हेतु छानबीला डेम एवं आरोपी के निवास स्थान पर सघन सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि आरोपियो द्वारा पुलिस को विवेचना में सहयोग न करते हुये जानबूझकर गुमराह करने का प्रयास किया गया। इस पर पुलिस द्वारा वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुये पुनः पुलिस रिमांड बढ़वाकर कठोर एवं कानूनी कार्यवाही की गई। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई फॉर्च्यूनर कार क्र. एमपी 07 सीएच 4112 भी पुलिस द्वारा जब्त की गई। संपूर्ण विवेचना पूर्ण होने के उपरांत न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर दोनों आरोपियो को केन्द्रीय जेल सागर में दाखिल किया गया है। संपूर्ण प्रकरण में थाना प्रभारी सानौधा निरीक्षक भरतसिंह ठाकुर, शेष नारायण दुबे, प्रवीण, जगदीश, फैजान एवं धर्मदास की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!