होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में अजय सिंह ‘राहुल’ का भावुक दौरा, गुप्ता परिवार से मिल जताई गहरी संवेदना

सागर में अजय सिंह ‘राहुल’ ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में अजय सिंह ‘राहुल’ का भावुक दौरा, गुप्ता परिवार से मिल जताई गहरी संवेदना

सागर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ‘राहुल’ ने सागर प्रवास के दौरान स्वर्गीय श्रीमती जानकी देवी गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वे दिवंगत डॉ. गोपाल कृष्ण गुप्ता ‘आजाद’ की धर्मपत्नी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता की माताजी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने उनके निवास पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, अजय सिंह राहुल पूर्व में अंतिम संस्कार में किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे में उन्होंने विशेष रूप से सागर पहुंचकर प्रदीप गुप्ता (बंदूक वाले) के निवास पर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों का हालचाल जाना और आत्मीयता के साथ उन्हें सांत्वना दी।

अजय सिंह राहुल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल और धैर्य प्रदान करे। उन्होंने परिवार के साथ कुछ समय बिताया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!