होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

रेलिंग से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवती की मौत; 21 अप्रैल को थी शादी, परिजनों ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप

रेलिंग से टकराई बाइक, 22 ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

रेलिंग से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवती की मौत; 21 अप्रैल को थी शादी, परिजनों ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप

सागर। नरयावली थाना क्षेत्र के जरुआखेड़ा के पास शुक्रवार शाम एक मोड़ पर हुए हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना में साथ मौजूद युवक को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही युवती के परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने आक्रोश जताते हुए हंगामा किया और युवक पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि युवक युवती को लंबे समय से परेशान कर रहा था और उसे ब्लैकमेल करता था। उन्होंने आशंका जताई कि युवक ने ही युवती को मिलने के लिए बुलाया होगा और संभव है कि वह उसे कहीं ले जाने की कोशिश कर रहा था। मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम युवक और युवती बाइक से जरुआखेड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवती के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक को कोई खास चोट नहीं आई, जिसे लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
परिजनों ने बताया कि युवती की शादी 21 अप्रैल को तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। परिवार के सदस्य रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांटने गए हुए थे, तभी हादसे की सूचना मिली। इस खबर से परिवार में मातम छा गया।
घटना के बाद कुछ हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी अस्पताल पहुंचे और मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया। युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
नरयावली थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह जोहरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, जिसमें बाइक पुल की रेलिंग से टकराई थी। युवती के सिर में गंभीर चोट आई थी। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!