MP : टाइगर रिजर्व के जंगल का रहस्य फॉरेस्ट गार्ड के कैमरे से खुला रिजर्व में दिखी स्वर्ग सी खूबसूरती
फॉरेस्ट गार्ड पीयूष सिहारे के कैमरे की नजर से देखिए वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की खूबसूरती
विशाल रजक तेंदूखेड़ा!- वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व की बात करें तो यह अपनी जैव विविधता के लिए जाना जाता है, तो प्राकृतिक सुंदरता का अनुपम संग्रह भी यहां देखने मिलता है. लेकिन यहां की सुंदरता हर किसी को देखना नसीब नहीं होती है. एक तो यहां का विशाल क्षेत्रफल और दूसरा अलग-अलग जगह में पल-पल बदलते नजारे आसानी से देखने को नहीं मिलते हैं टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने वन्यकर्मियों के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की है. यह पहल अब धीरे-धीरे रंग ला रही है. इस पहल में यहां के वन्यकर्मियों को फोटाग्राफी करने का मौका दिया है. पिछले एक महीने की मुहिम में यहां के वनरक्षक पीयूष सिहारे का फोटोग्राफी का टैलेंट उभर कर सामने आया है. उन्होंने अपने कैमरे की नजर से नौरादेही टाइगर रिजर्व के वन्य जीवों, पक्षियों और सुंदरता का तस्वीरों के जरिए संकलन किया है।

टाइगर रिजर्व प्रबंधन की फोटोग्राफी पहल
टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने करीब एक महीने पहले टाइगर रिजर्व में सुरक्षा और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने वाले वनकर्मियों को फोटोग्राफी के लिए प्रेरित किया है उन्होंने वनकर्मियों और अधिकारियों को कहा है कि वह अपनी ड्यूटी के दौरान जंगल के खूबसूरत नजारे, पशु पक्षियों और जैव विविधता को अपने मोबाइल और कैमरे में कैद करें इसके अलावा टाइगर रिजर्व की जैव विविधता की जानकारी मिलेगी और इन तस्वीरों से लोगों को नौरादेही के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिलेगी. इससे ड्यूटी के दौरान समय भी आराम से बीतेगा

फोटो ऑफ द डे होती है घोषित
प्रबंधन की इस पहल पर कई वनकर्मियों का फोटोग्राफी का टैलेंट उभर कर सामने आ रहा है. इस मुहिम के तहत रोजाना वनकर्मियों द्वारा खींचे गए फोटोग्राफ्स इकट्ठे किए जाते हैं. इसके बाद इन्हीं फोटो में से एक फोटो को फोटो ऑफ द डे घोषित किया जाता है

वनकर्मी पीयूष सिहारे की शानदार फोटोग्राफ
नौरादेही प्रबंधन की इस पहल का शानदार असर देखने मिल रहा है. ऐसे कई वनकर्मी और अधिकारी सामने आए हैं, जो एक प्रोफेशनल वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर की तरह नौरादेही की खूबसूरती और जैव विविधता को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं. उनकी तस्वीरों में साफ दिखता है कि वह फोटोग्राफी की बारीकियां जानते हैं. साथ ही ये भी समझ में आता है कि वह जंगल और जंगल में रहने वाले पशु पक्षी और वहां की खूबसूरती का महत्व समझते है पिछले एक महीने की मुहिम में यहां के वनरक्षक पीयूष सिहारे का फोटोग्राफी का टैलेंट उभर कर सामने आया है. उन्होंने अपने कैमरे की नजर से टाइगर रिजर्व के वन्य जीवों, पक्षियों और सुंदरता का तस्वीरों के जरिए संकलन किया है उनकी खींची गई तस्वीर और बनाए गए वीडियो बताते हैं कि महज 3 साल पहले टाइगर रिजर्व के रूप में अस्तित्व में आए नौरादेही टाइगर रिजर्व कितना खूबसूरत है और यहां की जैव विविधता अपने आप में अनुपम है.
भगवान का बनाया गया कैलिडोस्कोप है जंगल
प्रबंधन ने कहा कि टाइगर रिजर्व में लगभग 450-500 वन कर्मी सुरक्षा और प्रबंधन का काम संभालते हैं. वह दिन रात जंगल में रहते हैं. हम सभी जानते हैं कि जंगल ना केवल जैव विविधता की खान है बल्कि अद्भुत सुंदरता जंगल में देखने को मिलती है. एक कैलिडोस्कोप होता था, जिसे हम बचपन में घुमा-घुमाकर देखते थे. हर बार एक नया चित्र बन जाता था. जंगल भी इसी तरह से भगवान का बनाया गया कैलिडोस्कोप है. जिसमें सुंदरता भी है और हर क्षण उसका स्वरूप बदल जाता है

जंगल की खूबसूरती बाहर लाने शुरू की फोटोग्राफी की पहल
डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह का मानना है कि जो लोग जंगल के बाहर रहते हैं, वह जंगल की सुंदरता कम ही देख पाते हैं. ऐसे में हमारी सोच ये है कि हम अपने वनकर्मियों को प्रेरित करें कि जंगल की सुंदरता को वह अपने कैमरे में कैद करें और आम जनता के सामने लेकर आएं तो आम जनता को जंगल की खूबसूरती देखने मिलेगी. इसी कारण वनकर्मियों के लिए फोटोग्राफी की पहल शुरू की है।

वनकर्मियों की ड्यूटी के साथ आराम से गुजरेगा समय
टाइगर रिजर्व में तैनात वनकर्मियों को जंगल में रहना और ड्यूटी करना बहुत नीरस और मुश्किल काम होता है. हम अपने परिवार, दोस्त और समाज से दूर रहते हैं टेलीविजन और मनोरंजन के साधनों से भी दूर होते हैं इस तरह जो भी वनकर्मी फोटोग्राफी को अपनी हॉबी बना लेता है, तो उसका समय जंगल के भीतर भी अच्छे से बीतता है और ड्यूटी के दौरान नीरसता नहीं होगी

फोटो ग्राफी से जैव विविधता का होगा संकलन
टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि फोटोग्राफी की पहल से जंगल की जैव विविधता का संकलन भी हो जाता है और हम लोगों को जंगल के बारे में नई-नई चीजों का पता लगता है. साथ ही साथ लोगों को जंगल की सुंदरता भी पता चलती है. इसी सोच के साथ हमने यह अभियान शुरू किया है. इसे करीब एक महीना बीत चुका है और इस दौरान हमारे कई वनकर्मी एक अच्छे फोटोग्राफर के तौर पर उभर कर सामने आ रहे हैं. उन्होंने कई वनकर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि पीयूष सिहारे की फोटोग्राफी का टैलेंट भी जबरदस्त है








