होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

MP : अनियमितताओं पर कार्रवाई : स्कूल के प्रभारी शिक्षक को हटाया गया

MP : अनियमितताओं पर कार्रवाई ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

MP : अनियमितताओं पर कार्रवाई : स्कूल के प्रभारी शिक्षक को हटाया गया

दमोह/तेंदूखेड़ा। तारादेही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,संकुल प्रभारी प्राचार्य स्वदेश नेमा द्वारा शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला हर्रई के प्रा० शि० बद्री प्रसाद झारिया के विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से शाला प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, विद्यालय संचालन में शासन के नियमों की अवहेलना, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करना, तथा ऑनलाइन कार्यों जैसे मैपिंग, प्रोफाइल, साइकिल एवं यूडाइस संबंधी कार्य समय पर पूर्ण न करने जैसी गंभीर लापरवाहियां सामने आई हैं।
इसके अतिरिक्त कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम संतोषजनक न होना, छात्रों की लगातार कम उपस्थिति तथा एचपीवी टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अनियमितता भी दर्ज की गई है। इन सभी कृत्यों को गंभीर कदाचरण की श्रेणी में माना गया है।
आदेश में निर्देशित किया गया है कि बदी प्रसाद झारिया आगामी तीन दिवस के भीतर शाला का समस्त प्रभार राजू प्रसाद साहू मा० शि० को विधिवत हस्तांतरित कर इसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं। निर्धारित समय सीमा का पालन न करने की स्थिति में उनके विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All