होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सड़क हादसा :  अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ट्राला, चालक सहित तीन घायल

सड़क हादसा :  अनियंत्रित होकर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सड़क हादसा :  अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ट्राला, चालक सहित तीन घायल
सागर/मालथौन। नेशनल हाईवे 44 सागर-ललितपुर रोड पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। फोरलेन सड़क पर कही जानवर तो कही सड़क किनारे खड़े वाहन हादसों के सबब बन रहे हैं। शुक्रवार शाम बरोदिया कलां और पलेथिनी के बीच एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्राला अचानक सामने आये जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्राला सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे के बीच की है। ट्राला सागर से ललितपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन पलेथिनी के पास पहुंचा, अचानक सड़क पर एक जानवर सामने आ गया। चालक ने जानवर को बचाने के लिये जोरदार ब्रेक लगाये, जिससे संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार ट्राला सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में चालक कुंदन समेत विवेक और अभय घायल हुये हैं। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की 1033 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को तत्काल मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिये यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू कराया गया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All