होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : कुयें में गिरा चीतल,वन विभाग ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला

सागर : कुयें में गिरा ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : कुयें में गिरा चीतल,वन विभाग ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला
सागर। गढ़ाकोटा क्षेत्र के ग्राम मुर्गा दरारिया में एक चीतल कुयें में गिर गया। करीब 20 फीट गहरे कुएं में वह पानी में तैरता नजर आया, जिसे देखकर ग्रामीणों में हलचल मच गई। चीतल को कुएं में गिरा देख ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा वन रेंज की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रस्सियों की मदद से चीतल को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। कुएं में गिरने के कारण चीतल घायल हो गया। वन अधिकारियों ने उसे इलाज के लिये गढ़ाकोटा पशु चिकित्सालय भेजा है, जहां उसका उपचार जारी है। वन विभाग के अनुसार चीतल के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे वापस जंगल में छोड़ दिया जायेगा।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!