होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : कर्रापुर में संदिग्ध मौत पर बवाल, बोरे में मिले शव को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग

सागर : कर्रापुर में संदिग्ध ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : कर्रापुर में संदिग्ध मौत पर बवाल, बोरे में मिले शव को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग
सागर। सागर जिले के कर्रापुर क्षेत्र में फोरलेन सड़क किनारे बोरे में बंद एक शव मिलने की घटना ने रविवार को बड़ा रूप ले लिया। मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए बण्डा-सागर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग उठाई गई।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 42 वर्षीय महेंद्र अहिरवार, निवासी ग्राम भेड़ाखास, थाना बण्डा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महेंद्र शुक्रवार शाम घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। अगले दिन सोशल मीडिया पर एक शव की तस्वीर वायरल होने के बाद परिवार को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन बहेरिया थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
परिजनों का आरोप है कि गांव के ही हरिशंकर अहिरवार और उसके परिवार के लोगों ने महेंद्र की हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर कर्रापुर स्थित राजा ढाबा के पास फेंक दिया। इस आरोप के सामने आने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए।
रविवार को परिजन और ग्रामीण बण्डा-सागर रोड पर इकट्ठा हो गए और सड़क जाम कर दी, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार ज्ञानचंद राय सहित विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, उनके मकानों को गिराने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग रखी। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने परिजनों को एफआईआर की कॉपी सौंपी, जिसके बाद चक्काजाम खत्म किया गया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे कर्रापुर क्षेत्र में तनाव और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!