होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर के होनहारों ने किया कमाल, 12वीं रिजल्ट में सुरभि 7वीं और जय राजोरिया चौथे स्थान पर

सागर के होनहारों ने किया ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर के होनहारों ने किया कमाल, 12वीं रिजल्ट में सुरभि 7वीं और जय राजोरिया चौथे स्थान पर

सागर। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं परीक्षा परिणाम में सागर जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनाई है। बिलहरा की छात्रा सुरभि पटेल और सागर शहर के जय राजोरिया ने टॉप रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
बिलहरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली सुरभि पटेल ने 500 में से 486 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में 7वां स्थान पाया। सुरभि के पिता दिनेश पटेल टेंट हाउस का काम करते हैं। बेटी की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और नगरवासियों ने सुरभि को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
वहीं, गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र जय राजोरिया ने जीव विज्ञान संकाय में 500 में से 488 अंक लाकर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया। काकागंज निवासी जय के पिता मनोज राजोरिया हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी की लहर है।
जय के परिजनों के मुताबिक वह शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और अनुशासित रहा है। जय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुओं और नियमित पढ़ाई को दिया। उन्होंने बताया कि समय का सही उपयोग और लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखने से यह मुकाम हासिल हुआ। आगे वह डॉक्टर बनने की तैयारी करना चाहते हैं।
दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से सागर जिले में गर्व का माहौल है और यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बन रही

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!