होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सागर : जिला बदर आदेश ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
सागर/गढ़ाकोटा। थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी दानिश पिता इस्लाम खान 19 वर्ष निवासी टैगोर वार्ड थाना गढ़ाकोटा को जिला दण्डाधिकारी द्वारा 9 जनवरी को 6 माह की अवधि हेतु जिला बदर किये जाने का आदेश पारित किया था। उक्त आदेश के पालन में 15 जनवरी को आरोपी को जिला सीमा से बाहर किया गया था। इसके बावजूद आरोपी दानिश खान आदेश की अवहेलना करते हुये पुनः थाना गढ़ाकोटा क्षेत्र में पाया गया। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर, गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 223(ए) बीएनएस एवं 14 मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गढ़ाकोटा उप निरीक्षक शिवम दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!