होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में 10वीं-12वीं का शानदार परिणाम, 10वीं में 78.57% और 12वीं में 80.19% विद्यार्थी सफल, 21 छात्रों ने बनाई मेरिट सूची में जगह, कलेक्टर ने किया सम्मान

सागर में 10वीं-12वीं का शानदार ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में 10वीं-12वीं का शानदार परिणाम, 10वीं में 78.57% और 12वीं में 80.19% विद्यार्थी सफल, 21 छात्रों ने बनाई मेरिट सूची में जगह, कलेक्टर ने किया सम्मान

सागर। माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा घोषित वर्ष के हाईस्कूल (10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा परिणाम में सागर जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। जिले में 10वीं का परीक्षा परिणाम 78.57 प्रतिशत तथा 12वीं का 80.19 प्रतिशत रहा।
परिणाम घोषित होने के बाद बुधवार शाम 5:00 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया और उनसे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “ज्ञान की पूंजी कभी व्यर्थ नहीं जाती, आपकी पृष्ठभूमि नहीं बल्कि आपके संकल्प ही आपका भविष्य गढ़ते हैं। कलेक्टर ने कहा कि सागर जिले के 21 विद्यार्थियों ने प्रदेश की विभिन्न मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने, मेहनत और अनुशासन बनाए रखने की सीख दी। उन्होंने 10वीं के विद्यार्थियों को विषय चयन सोच-समझकर करने और 12वीं के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करने की सलाह दी। साथ ही सिविल सेवा की तैयारी के लिए एनसीईआरटी पुस्तकों के अध्ययन पर जोर दिया।

कलेक्टर ने सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए असफल विद्यार्थियों से निराश न होने और द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल होकर सफलता प्राप्त करने की अपील की।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस वर्ष पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा 7 मई 2026 से आयोजित की जाएगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!