होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

स्कूल मर्ज नीति के खिलाफ विरोध : बंद नहीं, सुधार करो संघर्ष समिति ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

सागर : स्कूल मर्ज नीति ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : स्कूल मर्ज नीति के खिलाफ विरोध : बंद नहीं, सुधार करो संघर्ष समिति ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
सागर। जिले में सरकारी स्कूलों को मर्ज (बंद) करने की नीति के विरोध में गुरुवार दोपहर स्कूल बचाओ संघर्ष समिति कलेक्ट्रेट पहुंची और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई। समिति ने साफ कहा कि स्कूलों को बंद करना समाधान नहीं, बल्कि उनमें सुधार करना जरूरी है।
ज्ञापन में बताया गया कि शहर के एमएलबी क्रमांक-1 स्कूल परिसर में संचालित सांदीपनी विद्यालय के आसपास के 20 से अधिक शासकीय स्कूलों को मर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं बंडा क्षेत्र में करीब 5 स्कूलों को पहले ही मर्ज कर बंद किया जा चुका है और इन स्कूलों में नए प्रवेश भी रोक दिए गए हैं।
समिति के अनुसार, जिन स्कूलों को बंद किया जा रहा है उनमें औसतन 100 के आसपास छात्र अध्ययनरत हैं। ऐसे में स्कूल बंद होने से हजारों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि पास के स्कूल बंद होने से बच्चों को दूर स्थित स्कूलों में जाना पड़ेगा, जिससे उनकी पढ़ाई पर असर पड़ेगा और कई छात्र पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो सकते हैं।
समिति ने मांग की है कि स्कूलों को बंद करने के बजाय वहां शिक्षकों की व्यवस्था, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कर शिक्षा का स्तर सुधारा जाए।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि स्कूल मर्ज करने का फैसला वापस नहीं लिया गया तो जिलेभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान समिति के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और कई नागरिक मौजूद रहे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!