होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : पहले दोस्ती, फिर ज़िंदगी बर्बाद : जबरन लिंग परिवर्तन का आरोप, किन्नर संध्या उर्फ संदीप की SP ऑफिस में गुहार

पहले दोस्ती, फिर ज़िंदगी बर्बाद ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

पहले दोस्ती, फिर ज़िंदगी बर्बाद : जबरन लिंग परिवर्तन का आरोप, किन्नर संध्या उर्फ संदीप की SP ऑफिस में गुहार

सागर में एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां संध्या उर्फ संदीप (किन्नर) ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपा और न्याय की गुहार लगाई।
आवेदक ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि करीब 10-11 वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात रानी ठाकुर (किन्नर) और किरन नायक उर्फ कलीम खान (किन्नर) से हुई थी। पहले दोनों ने उससे दोस्ती बढ़ाई और बाद में बहला-फुसलाकर अपने साथ रख लिया। आरोप है कि इसी दौरान मानसिक रूप से प्रभावित कर उसका जबरन लिंग परिवर्तन कराया गया।

आवेदक का कहना है कि वह पहले चन्द्रशेखर वार्ड में अपने परिवार के साथ एक सामान्य युवक की तरह रहता था, लेकिन इस घटना के बाद उसका सामाजिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। अब वह ना तो अपनी पुरानी जिंदगी में लौट पा रहा है और ना ही समाज में उसे स्वीकार किया जा रहा है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब वह आरोपियों से दूरी बनाने की कोशिश करता है, तो रानी ठाकुर और किरन नायक उर्फ कलीम खान उसे झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देते हैं।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!