होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शाहगढ़ : एम्बुलेंस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी, गंभीर घायल पति पत्नि जिला अस्पताल में भर्ती

शाहगढ़ : एम्बुलेंस ने बाइक ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

शाहगढ़ : एम्बुलेंस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी, गंभीर घायल पति पत्नि जिला अस्पताल में भर्ती
शाहगढ़। शनिवार सुबह 10 बजे के दरमियान लांच नदी पुल के मोड़ के डिवाइडर समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार एम्बुलेंस सीजी 04 एन आर 9862 ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में छतरपुर के बमनौरा गांव के निवासी बाइक चालक 39 वर्षीय रज्जू पिता चंदू रैकवार और उनकी पत्नि 35 वर्षीय हल्ली रैकवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। नाजुक हालत में उपचार के लिये शाहगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोपहर बाद दोनों को जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया जहां पर इलाज जारी है। रज्जू छतरपुर जिले के बमनौरा गांव निवासी अपनी पत्नी हल्ली का ईलाज कराने शाहगढ़ के एक निजी क्लीनिक पर आया था। डॉक्टर नहीं मिले तो वह घरेलू सामान खरीदने पत्नि को लेकर बाईक से बाजार आ रहा था, हादसा लांच नदी वाय पास मार्ग स्थित मोड़ के डिवाइडर के पास हुआ। सामने से आ रही तेज गति से एंबुलेंस को देख दंपति सड़क किनारे पर खड़े हो गये लेकिन एंबुलेंस के लापरवाह चालक ने सामने से दंपति को सीधी टक्कर दे दी, मौके पर मौजूद अन्य कई राहगीर भी एंबुलेंस की चपेट में आने से बचे। प्रत्यक्षदर्शी मनीष, रफीक आदि कई राहगीरों ने बताया कि एंबुलेंस चालक ने बाइक सवार को संभलने का मौका भी नहीं दिया और देखते ही देखते एंबुलेंस चालक ने लापरवाही पूर्वक सामने से टक्कर मार दी, भीषण टक्कर से दंपति और उनकी बाईक पांच फीट दूर फिकगये और सड़क हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित हुई एंबुलेंस से बचने मौजूद लोग फोरन स्थित दुकानों के अंदर हो गये अन्यथा और भी लोग शिकार हो जाते। घटना को अंजाम देकर एंबुलेंस सहित मौके से भागे चालक को लोगों ने पकड़ कर धुनाई कर दी। और एंबुलेंस सहित चालक को पुलिस थाने में रखाया। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुये दंपति को देखने शाहगढ़ अस्पताल पहुंचे परिजन रिश्तेदारों ने एंबुलेंस चालक पर मामला दर्ज करने के बाद ही घायल दंपति को सागर जिला अस्पताल ले जाया गया। मामला दर्ज को लेकर परिजन के हठ योग को लेकर रेफर ले जाने आये एंबुलेंस चालकों से बहस हो गई, जिसको लेकर कुछ एंबुलेंस चालक एक जुट होकर घायल के परिजनों अथवा रिश्तेदारों पर अभद्रता करने आदि का मामला दर्ज करवाने के लिये प्रयास रत देखे गये। हालाकि पुलिस ने मौके की नज़ाकत को समझते हुये फोरन ही एंबुलेंस चालक पर मामला दर्ज कर परिजनों के गुस्से को शांत कराया और जल्द ही घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!