होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : जाति के सामने पार्टी कुछ नहीं गोपाल भार्गव के बयान से सियासी हलचल तेज

सागर : जाति के सामने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : जाति के सामने पार्टी कुछ नहीं गोपाल भार्गव के बयान से सियासी हलचल तेज

सागर के पद्माकर सभागार में शनिवार को आयोजित ब्राह्मण समाज के प्रांतीय सम्मेलन में वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव के एक बयान ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज कर दी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर 2:00 बजे वायरल हुआ है

मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “जाति के सामने पार्टी कुछ नहीं होती” और यह भी जोड़ा कि आज के दौर में अधिकार, सम्मान और संसाधनों की दिशा काफी हद तक वोट की ताकत से तय होती है। उनके इस बयान को लेकर सम्मेलन के बाद चर्चाएं तेज हो गईं। बयान
भार्गव ने ब्राह्मण समाज से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि बदलते समय में संगठन ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संपन्न परिवारों से आह्वान किया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की मदद करें और शिक्षा, विशेषकर कोचिंग जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने में सहयोग दें।
कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी सामाजिक एकता और विरासत को सहेजने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़कर रखना बेहद जरूरी है।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए और समाज की एकजुटता पर बल दिया गया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!