सागर : बारात आगमन को लेकर हुए विवाद में तीनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर, भेजा जेल
सागर। विनायका पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये गंभीर प्रकरण में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की है। 19 अपै्रल फरियादी प्यारी वाई पति कडोरी बंसल 45 वर्ष निवासी ग्राम डिलोना थाना विनायका ने रिपोर्ट लेख कराई कि उसकी लड़की राखी बंसल के बारात आगमन के स्थान को लेकर उसी गांव में रहने वाले लड़के के मामा परमू वंशल, मामी पूनाबाई बंसल और ममेरे भाई रामेश्वर बंसल ने फरियादिया व उसकी लड़की राखी बंसल को गंदी गंदी गालियां दी और मना करने पर जान से मारने की नीयत से आरोपी रामेश्वर बंसल ने लोहे के बका से दोनों की मारपीट कर दी जिससे फरियादिया को सिर में, हाथ में और उसकी लड़की को गले में गंभीर चोटे आई तीनों आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गये फरियादी की रिपोर्ट पर थाना विनायका पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया, घटना के मुख्य आरोपी रामेश्वर पिता परमू बंसल 33 वर्ष निवासी ग्राम डिलोना को उल्दन बेसली यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार किया एवं अन्य आरोपियों परमू पिता उद्दे बंसल एवं पूना बाई पति परमू बंसल दोनों निवासी ग्राम डिलोना थाना विनायका को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर तीनो आरोपियों को न्यायालय बंडा में पेश किया, न्यायालय के आदेश पर तीनो आरोपियों को जेल में निरूद्ध कराया गया प्रकरण की अग्रिम विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक भूपेंद्र विश्वकर्मा थाना प्रभारी विनायका, बादल यादव, जयपाल सिंह घोष, सोमेश मिश्रा, पुष्पेंद्र सेन, रोशनी पांडेय, प्रियंका ठाकुर, दुखराज यादव भूमिका रही।








